रायपुर, 18 जून (आरएनएस)। वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी रायपुर के वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस में संविधान जागरूकता व्याख्यान, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना और हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संविधान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों का सम्मान करना था। इस अवसर पर अधिवक्ता एवं सामान्य जन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने संविधान, कानून और संवैधानिक संशोधनों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने संविधान में समानता के अधिकार और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम के दूसरे चरण में आयोजित कवि सम्मेलन में साहित्यकार गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीशÓ, सीमा पांडेय, पंखुरी मिश्रा, राजकुमार धर द्विवेदी, श्रद्धा पाठक ‘स्वस्तीÓ, रमेश तिवारी, पूर्णिमा तिवारी सहित कई कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। उनकी प्रस्तुतियों को श्रोताओं ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ सराहा।
सम्मान समारोह में पंकज त्रिपाठी को ‘विप्र गौरव सम्मानÓ, आमंत्रित साहित्यकारों को ‘विप्र शब्द साधक सम्मानÓ तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों को ‘विप्र सेवा सम्मानÓ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के पदाधिकारियों के साथ समाज के वरिष्ठजन, साहित्यकार, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद ओझा और कवि सम्मेलन का संचालन गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीशÓ ने किया, जबकि नमिता शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
बंछोर
000

