दुर्ग, 18 जून (आरएनएस)। जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। भिलाई-3 थाना क्षेत्र के उमदा गांव में 17 वर्षीय किशोर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान लोकेश्वर देवांगन (17 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रात में खाना खाने के बाद लोकेश्वर अपने कमरे में चला गया था। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की से झांककर देखा तो किशोर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की जांच जारी है.
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

