जशपुरनगर, 18 जून (आरएनएस)। महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सुनवाई 22 जून 2026 को जशपुर में आयोजित की जाएगी। यह सुनवाई सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनवाई की अध्यक्षता किरण मयी नायक करेंगी। इस दौरान आयोग की सदस्य प्रियम्वदा सिंह जूदेव भी उपस्थित रहेंगी। सुनवाई में जशपुर जिले से प्राप्त महिला संबंधी विभिन्न शिकायतों और प्रकरणों पर पक्षकारों की मौजूदगी में सुनवाई की जाएगी। आयोग द्वारा संबंधित मामलों के निराकरण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी संबंधित पक्षकारों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित रहने की अपील की है। विभाग के अनुसार, प्रकरणों के निराकरण तक संबंधित पक्षों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

