छपरा, 18 जून (आरएनएस)। आज छपरा में पार्टी द्वारा आयोजित बुद्धिजीवी लोगों से संवाद कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे बिहार सरकार के माननीय उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सीतलपुर पट्टीपुल पर भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने मंत्री जी को अंगवस्त्र, बुके और बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सारण की धरती पर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर माननीय मंत्री का सम्मान किया। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मंत्री संजय सिंह टाइगर के नेतृत्व, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण से सभी कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती है। पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी उन्होंने बखूबी निभाई है। संगठन से जुड़े लोगों और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं और कोई कमी नहीं रहने देते। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मंटू बाबा, पूर्व मुखिया हरि साहनी, भाजपा नेता पवन सिंह, मुकेश सिंह बिहारी, अजय पूरी, सोनू सिंह, समाजसेवी उज्ज्वल आदित्य, विकास सिंह, विनोद राय, युगुलकिशोर गुप्ता, कन्हैया सिंह, युवा मोर्चा से प्रियांशु ब्रह्मर्षि, नितेश सिंह, शुभम तिवारी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित साथी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री जी के सफल, यशस्वी एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

