नईदिल्ली,19 जून। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी (100) खेली। यह उनके टेस्ट करियर का पहला ही शतक रहा, जिसे उन्होंने 133 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही कीवी टीम पहली पारी में 391 रन का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। आइए फिलिप्स की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
कीवी टीम को पहली पारी में 188 रन के कुल स्कोर पर 5 झटके लग गए थे। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए फिलिप्स ने एक संभालकर बल्लेबाजी की और स्कोर को आगे बढ़ाया। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल (51) के साथ छठे विकेट के लिए 75 और काइल जैमीसन (41) के साथ 8वें विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी निभाई। वह अपनी पारी में 135 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए।
इस शतक के साथ फिलिप्स के नाम खास उपलब्धि भी दर्ज हो गई। वह इंग्लैंड में नंबर-7 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जडऩे वाले चौथे कीवी बल्लेबाज बने हैं। सबसे पहले यह कारनामा विक पोलार्ड ने किया था, जिन्होंने 1973 में लॉर्ड्स टेस्ट में शतक जड़ा था। इस सूची में न्यूजीलैंड के ही पूर्व दिग्गज जॉन ब्रेसवेल (नॉटिंघम, 1986) दूसरे और जैकब ओरम (लॉर्ड्स, 2008) तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।
इंग्लैंड का टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने इस प्रारूप में इंग्लिश टीम के खिलाफ ही सर्वाधिक रन बनाए हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में 49 से अधिक की औसत और 75 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 295 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक के अलावा 1 अर्धशतक भी जड़ा है।
फिलिप्स ने साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। वह अब तक 19 टेस्ट खेल चुके हैं और इसकी 32 पारियों में 36.65 की औसत और 72.91 की स्ट्राइक रेट से 950 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक के अलावा 5 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी पारी में आया है। वह इस प्रारूप में 6 बार नाबाद भी रहे हैं।
००

