कोलकाता 19 जून (आरएनएस)। महानगर कोलकाता में आज सुबह बारिश से जहां जन जीवन पर असर पड़ा वहीं कोलकाता एयरपोर्ट पर एक भीषण हादसा ने लोगों को कंपा दिया। लेकिन यह सुखद बात है कि, सैंकड़ों लोग सुरक्षित रहें। आज सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर अगरतला जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट पर बिजली गिर गई। फ्लाइट में सवार 147 पैसेंजर्स को दूसरी उड़ान से भेजा गया। हादसे में दो ग्राउंड स्टाफ को हल्की चोटें आईं, लेकिन दोनों सुरक्षित हैं। घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य विमान कर्मचारी के भी घायल होने की खबर है। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह घटना आंधी-तूफान और बारिश की स्थिति के बीच हुई, जिसके लिए हवाई अड्डा संचालन नियंत्रण केंद्र (एओसीसी) ने मौसम संबंधी चेतावनी जारी की थी।
आगे बताया गया कि इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। इंडिगो की फ्लाइट 6श्व6068 (ङ्कञ्ज-ढ्ढक्कङ्ख) का विमान एयरोब्रिज 56रु पर खड़ा था, तभी बिजली गिरी। अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर एयरलाइन ने यात्रियों को विमान से उतार दिया, जो बाद में दूसरे विमान (वीटी-आईसीडी) से रवाना हो गए। जब ए320 विमान पर बिजली गिरी, तो उसमें 141 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे।इंडिगो के अनुसार, दो ग्राउंड स्टाफ मामूली रूप से प्रभावित हुए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि बाद में उनकी हालत सामान्य हो गई। कोलकाता और आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही आंधी-तूफान और बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है और यातायात बाधित हो गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

