0 कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
धमतरी, 19 जून (आरएनएस)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के तत्वावधान में राजीव भवन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व, राजनीतिक संघर्ष और उनकी भारत जोड़ो यात्रा के योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश में भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दबे-कुचले और वंचित वर्गों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने में राहुल गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी का जीवन और संघर्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गौतम वाधवानी, जिला महामंत्री अरविंद दोषी, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक सूर्यप्रभा चेटियार, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

