० आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026
कोंडागांव, 19 जून (आरएनएस)। केन्द्र सरकार द्वारा सूक्ष्म उद्यमों को साझा सेवाओं के लाभ लेने हेतु हितग्राही व्यक्ति, कृषक उत्पादक संगठनों, स्व सहायता समूहों, उत्पाद सहकारिताओं तथा सहकारी समितियों को उनकी सम्पूर्ण मूल्य श्रृंखला में सहायता हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना संचालित है। योजनातंर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग हालर मिल, गुड़ निर्माण, मिनी राईस मिल, मसाला उद्योग, आटा चक्की, पोहा मिल, बेसन निर्माण, नमकीन मिक्चर निर्माण, पापड़ निर्माण, बेकरी, चिप्स, रेवडी, ब्रेड, मिठाई, गुपचुप, लडू, रेडी टू ईट निर्माण, जैसे कई खाने की वस्तुएं बनाने वाले उद्यमी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। योजनान्तर्गत अनुदान 35त्न अधिकतम 10 लाख तक प्रावधान है, आवेदन जिला श्रोत व्यक्ति के माध्यम से किया जा रहा है, आवेदन प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित है।
योजनान्तर्गत आवश्यक दस्तावेज: कोटेशन, पेन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली बिल, राशन कार्ड, बैंक पास बुक, बैंक स्टेटमेन्ट अंतिम छ: माह का आवश्यक है। विस्तृत जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, डी.एन.के कॉलोनी सुमति कॉम्पलेक्स कोण्डागांव से सम्पर्क कर सकते हैं।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

