प्रयागराज 19 जून (आरएनएस)। क्रिकेट स्कूल शगुन क्लब बी ने डीएसए यलो को दो विकेट से हराकर क्रिकेट स्कूल शगुन स्पोट्र्स ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। डीएसए मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में डीएसए यलो ने 19.2 ओवर में 75 रन (साहिल 12, रुद्र नारायण सिंह 11, नवीन प्रकाश 4/11, उमंग पांडेय 2/14, उस्मान गनी, फरहान व मयंक पांडेय एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में क्रिकेट स्कूल शगुन क्लब बी ने 11.2 ओवर में 8 विकेट पर 76 रन (मयंक पांडेय 16 नाबाद, मोहम्मद अलीम 15 नाबाद, आराध्या टंडन 3/18, दिव्यांश तिवारी 2/12) बना लिए। नवीन प्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

