प्रयागराज 19 जून (आरएनएस)। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज में ब्लू इलेवन को तीन विकेट से हराकर शुआट्स टैलेंट हंट अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी नैनी मैदान पर शुक्रवार को खेले हुए मैच में ब्लू इलेवन ने 24.4 ओवर में 125 रन (शिखर 30, मनु यादव 18, दिव्यराज ठाकुर 14, मोहम्मद अहसान अहमद 4/19, आरुष पाल 2/06, नेहान, हमदान व मोहम्मद फारिक अली एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 129 रन (अबु बकर 67, शिवांश गुप्ता 20 नाबाद, मोहम्मद हमजा खान 18, असद 3/26, मनु यादव 2/30, शिखर व अंश यादव एक-एक विकेट) बना लिए। आरुष पाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

