-आदित्य राज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह एवं हर्ष चमके
प्रयागराज। एसए इंडोर क्लब ने साईं क्लब को 122 रन से हराकर स्पोट्र्स जंक्शन ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किया।
फाफामऊ क्लब मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में एसए इंडोर क्लब ने 25 ओवर में तीन विकेट पर 184 रन (आदित्य राज सक्सेना 68, अहमद 38, शुभम सरोज 34, आशुतोष व आयुष्मान केसरवानी एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में साईं क्लब की टीम 19.4 ओवर में 62 रन (तेजस केसरवानी 14, आयुष्मान 12, उत्कर्ष सिंह 3/04, हर्ष 3/11, ध्रुव 2/05) पर सिमट गई। आदित्य सक्सेना को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

