-जिला स्नूकर चैंपियनशिप
प्रयागराज 19 जून (आरएनएस)। जिला स्नूकर चैंपियनशिप में प्रकाश त्रिपाठी, मोहम्मद अयान, रत्नेश कुमार, फैजान खान, आकाश कुमार और रजत जायसवाल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल प्रयागराज में चल रही प्रतियोगिता में चौथे दिन हुए रोमांचक मुकाबलों में प्रकाश त्रिपाठी ने औसाफ अली को 2-1, मोहम्मद अयान ने मोहम्मद अरशद को 2-1 और आकाश कुमार ने यश मिश्रा को 2-1 हराया। जबकि एकतरफा मैचों में रत्नेश कुमार ने मोहम्मद रफी को 2-0 और फैजान खान ने मोहम्मद अरशद को 2-0 से और रजत जयसवाल ने जैन खान को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

