बालोद, 20 जून (आरएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस सर्वे 2024 की स्थायी प्रतीक्षा सूची तैयार करने हेतु ग्राम सभा के पूर्व जनपद पंचायत सभाकक्ष में बालोद विकासखण्ड के समस्त ग्राम पंचायत सचिवों एवं आवास नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.एस. राजपूत, जिला पंचायत बालोद के जिला समन्वयक, आवास समन्वयक, सहायक प्रोग्रामर और जनपद के आवास अमले द्वारा स्थायी प्रतीक्षा सूची तैयार करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
क्रमांक/346
०


