जगदलपुर, 20 जून (आरएनएस)। बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से करीब 1 किलो 37 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जिले में नशे और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पनारापारा क्षेत्र में एक महिला अपने घर के बाहर स्कूल के पीछे स्थित गली में अवैध रूप से गांजा बेचने के लिए खड़ी है।
सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी. धोत्रे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में महिला पुलिस बल सहित टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ लिया।
पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुकल दई (50 वर्ष), पति स्वर्गीय मि_ू राम बघेल, निवासी पनारापारा, जगदलपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 37 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। गांजा रखने और बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने गांजा बिक्री करना स्वीकार किया। इसके बाद उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(द्बद्ब)(क्च) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर विशेष एनडीपीएस न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, प्रशिक्षु उप निरीक्षक रानी सोनी, सहायक उप निरीक्षक सतीश यादव, मीना यादव, प्रधान आरक्षक विनोद चांदने तथा आरक्षक रीना अनंत, पुनीता ठाकुर, रंगलाल खरे, संगीता नायक, प्रदीप शुक्ला, सोमालु और तोमन बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

