बालोद, 20 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2026 में कृषक उन्नति योजनान्तर्गत फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए योजना के स्वरूप में परिवर्तन किया गया है। कृषि विभाग के उपसंचालक आशीष चंद्राकर ने बताया कि योजनान्तर्गत विगत खरीफ मौसम में धान की फसल लेने वाले ऐसे कृषक जिन्होंने इस वर्ष खरीफ में धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो-कुटकी, रागी एवं कपास की फसल लेने हेतु पंजीयन कराया गया है। उन किसानों को योजनान्तर्गत 15 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही जो किसान पूर्व से ही खरीफ में दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो-कुटकी, रागी एवं कपास की फसल लेने वाले कृषकों को एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन एवं एग्रीस्टेक पर पंजीयन तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे में रकबे की पुष्टि उपरांत मान्य रकबे पर 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि कृषकों के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने किसान भाईयों से अपील है कि योजना का लाभ लेने हेतु एकीकृत किसान पोर्टल एवं एग्रीस्टेक पर पंजीयन अनिवार्य रूप कराए जिससे योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
क्रमांक/345
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

