राजगढ़,20 जून(आरएनएस)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। जिले के पचोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुलखेड़ी में आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
बारिश से बचने के लिए पेड़ का लिया था सहारा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अचानक शुरू हुई तेज बारिश से बचने के लिए दोनों युवक एक पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम और खराब हुआ और कड़कड़ाती हुई आकाशीय बिजली सीधे उसी पेड़ पर आ गिरी।
बिजली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान विष्णु प्रसाद भिलाला (उम्र 45 वर्ष) चाचा और रामदयाल भिलाला (उम्र 25 वर्ष) भतीजे के रूप में हुई है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

