रायपुर, 20 जून (आरएनएस)। सिलयारी क्षेत्र अंतर्गत 18 अप्रैल को नाबालिग 14 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक गैंग रेप का विरोध करने पर तत्कालीन सिलयारी थाना प्रभारी जितेन्द्र दुबे द्वारा पत्रकार मोहम्मद सैंफी एवं कांग्रेस महासचिव ग्रामीण सूरज सिंह ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया मामले को लेकर रायपुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक को श्वेता सिन्हा को ज्ञापन सौपने पर पुलिस की लापरवाही प्रमाणित होने पर सिलयारी थाना प्रभारी जितेन्द्र दुबे को निलंबित किया गया मामले में उक्त दोनों वाताकारों ने प्रेस क्लब रायपुर पहुंच कर पत्रकारवार्ता लेते हुये बताया की उक्त मामले में तीन आरोपी थे जिसमें से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जबकि तीसरा वार्ताकारों के आरोपानुसार पैसा खिलाकर खुलेआम घूम रहा है उक्त मामले को उठाने पर पुलिस द्वारा बिना किसी सबूत के उनकी गिरफ्तारी अवैधानिक है. उस्मान सैंफी ने पत्रकारवार्ता में कहां की पत्रकार होने के नाते उन्होने सच का साथ दिया है इसलिए पुलिस ने दुर्भावनागत उन्हे गिरफ्तार किया है सैंफी के अनुसार लगातार प्रदेश में पत्रकारो के साथ सत्य निष्ठा से लेखन करने के कारण पुलिस द्वारा दुव्र्यवहार की घटनाएं सामने आ रही है. कांग्रेस महासचिव ग्रामीण सूरज सिंह ठाकुर एवं पत्रकार उस्मान सैंफी ने बताया की नाबालिग के दादा के ऊपर पुलिस द्वारा दबाव डालकर 1 लाख 30 हजार रूपये देकर दोषियों द्वारा मामले को थाने से वापस लेने के लिये कहां गया है, वे नाबालिग लड़की को न्यालय से इंसाफ दिलाने के लिये लड़ते रहेंगेे.
संदीप शर्मा
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

