नईदिल्ली,20 जून(आरएनएस)। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां ट्रेन पकडऩे के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक पीडि़त को पीटते हुए नजर आ रहे हैं और एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले पंकज के तौर पर हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना आज सुबह करीब 6:30 बजे शाहदरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर हुई। यहां हरिद्वार जाने वाली योगा एक्सप्रेस जैसे ही रुकी जनरल कोच में चढऩे के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और कुछ युवकों ने पंकज को बेहरमी से पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीडि़त को लोग लातों से जमीन पर गिराकर मार रहे हैं।
दिल्ली पुलिस ने कहा, मौके पर पहुंचने पर जांच अधिकारी ने पाया कि पीडि़त पंकज धामा के साथ योग एक्सप्रेस में चढऩे की कोशिश के दौरान साथी यात्रियों ने घूंसों और लातों से बुरी तरह मारपीट की थी। धामा को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्भाग्य से उसे मृत घोषित कर दिया गया। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 105 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

