भोपाल,20 जून(आरएनएस)।अब्बास नगर में शनिवार को बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। बरसते पानी में एसडीएम रवीशकुमार श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने नगर निगम और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की। तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह भी मौजूद रहे।
अब्बास नगर में सड़क के दोनों ओर कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे यातायात जाम की स्थिति बनती है। इसके चलते शनिवार दोपहर 12 बजे से अमला मैदान में उतरा। एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि अतिक्रमण के साथ सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई भी की गई।
बता दें कि एसडीएम श्रीवास्तव ने दो दिन पहले ही बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) में पदभार संभाला। उन्होंने बताया, बैरागढ़ समेत अनुभाग के उन स्थानों को लिस्टेड कर रहे हैं, जहां पर अतिक्रमण है और ट्रैफिक बाधित होता है। लोगों से स्वैच्छा से उनका अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। नहीं हटाने पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

