रतलाम,20 जून(आरएनएस)।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि भारत सरकार के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2026 के लिए आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया, राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्य://ड्ड2ड्डह्म्स्रह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पर 01 अप्रैल से प्रारंभ कर दी गई हैं। यह पुरस्कार वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। 18 वर्ष से कम आयु के भारतीय बच्चे राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्य://ड्ड2ड्डह्म्स्रह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पर 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

