कोलकाता,20 जून(आरएनएस)। पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के दबंग नेता कहे जाने वाले जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी (37) को आज सुबह गिरफ्तार किया है। सरीना पर फलता पुलिस थाने पर भीड़ जुटाकर पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमले और जहांगीर खान को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद, अब उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023, आर्म्स एक्ट 1959 और एक्सप्लोसिव्स एक्ट 1884 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 16 जून को सरीना बीबी ने समर्थकों को जुटाकर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन कराया था। भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी भी की। मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहांगीर खान को पुलिस ने 8 जून को भारत से भागने के दौरान नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जहांगीर की पत्नी सरीना बीबी भागने की कोशिश कर रही थी। लेकिन इससे पहले पुलिस को उक्त जानकारी मिल गई। सरीना भागने लिए एक कार भी मंगवाई। यह खबर मिलते ही उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ कई गैर-जमानती मामले दर्ज किए गए हैं।बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अदिकारी ने 17 जून को फालता थाने पर हमले की घटना पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने पुलिस से विरोध-प्रदर्शन और हिंसा के वीडियो फुटेज में दिख रहे सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने कहा था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

