कान्हीवाड़ा 21 जून (आरएनएस)। जैन मुनि श्री 108 निरवेग सागर जी महाराज के साथ अन्य 7 मुनिराजों का कान्हीवाड़ा नगर में आगमन हुआ। संतों के आगमन पर नगर के सर्व समाज द्वारा भव्य स्वागत एवं आगवानी की गई।
आगवानी के दौरान बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा जगह-जगह पाद प्रक्षालन कर मुनिराजों का सम्मान किया। संतों के आगमन से पूरे नगर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो गया।
मुनिराजों ने कान्हीवाड़ा में रात्रि विश्राम किया। प्रात:काल आहार चर्या के पश्चात धर्म प्रचार करते हुए पैदल विहार कर केवलारी की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर धर्मोपदेश का लाभ लिया।
महाराजश्री की आगवानी में मुख्य रूप से आशीष साहू, श्यामू ठाकुर, मयंक साहू, अमित चौरसिया, संतोष अवधिया, अजय साहू, रूपेश चंद्रवंशी, कमलेश चंद्रवंशी, अंकित साहू, आनंद प्रजापति, अरविंद यादव सहित ग्राम के समस्त धर्मप्रेमी जन उपस्थित रहे।

