मां इंटी बंगाराम में समांथा रुथ प्रभु लीड रोल निभा रही हैं. ये एक वुमेन लीड फिल्म है. इस फिल्म को बहुत सराहा जा रहा है. इस एक्शन-कॉमेडी ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. आइए जानते हैं फिल्म के कलेक्शन के बारे में.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 2591 शोज मिले. फिल्म को 44.6 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने दूसरे दिन तमिल में 35 लाख कमाए. वहीं तेलुगू में फिल्म ने 7.15 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले दिन 5.35 करोड़ कमाए. फिल्म को पहले दिन 2600 शोज मिले और 31.9 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.
फिल्म ने टोटल 12.85 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने ग्रॉस 14.90 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 10.60 करोड़ कमाए. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 25.50 करोड़ का कलेक्शन किया.
फिल्म ने फीमेल लीड यशोदा और गार्गी को भी पछाड़ दिया है. यशोदा ने पहले दिन 3.06 करोड़ कमाए. दूसरे दिन 3.64 करोड़ कमाए थे. वहीं गार्गी की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 40 लाख और दूसरे दिन 62 लाख की कमाई की. फिल्म को नंदिनी रेड्डी ने डायरेक्ट किया है. वहीं राज निदिमोरु ने क्रिएट किया है. फिल्म को समांथा, राज और हिमांक रेड्डी ने प्रोड्यूस किया है.
फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा आगे भी मिलने की उम्मीदें हैं. फिल्म में समांथा रुथ प्रभु ने लीड रोल निभाया है. फिल्म में उन्हें एक्शन करते देखा गया है.
बता दें कि समांथा इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में खबरें आईं कि समांथा प्रेग्नेंट हैं. वो दिसंबर में बेबी को जन्म देने वाली हैं. शनिवार को उनकी कुछ फोटोज भी सामने आईं जिनमें उनका बेबी बंप भी नजर आया. एक्ट्रेस ने इसे लेकर ऑफिशियली रिएक्ट नहीं किया है. समांथा ने 2025 में राज निदिमोरु संग शादी की.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

