चेन्नई,22 जून(आरएनएस)। तमिल सिनेमा में थलापति के नाम से करोड़ों प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले और वर्तमान में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय सोमवार (22 जून) को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर राजनीतिक जगत से लेकर भारतीय सिनेमा जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के महानायक कमल हासन समेत कई नामचीन शख्सियतों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए सीएम विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीर्घायु होने की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक विशेष पोस्ट साझा करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा, ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं ईश्वर से उनके लंबे, समृद्ध और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।Ó
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी मुख्यमंत्री विजय को उनके 51वें जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाई। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और आपके द्वारा लोकहित में किए जा रहे सभी प्रयासों की सफलता की कामना करता हूं। तमिल जनता के अधिकारों, उनके गौरव, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने तथा राज्य की निरंतर प्रगति के लिए मिलकर काम करने के संकल्प में मैं आपके साथ खड़ा हूं।Ó
सिनेमा जगत से कमल हासन और राघव लॉरेंस ने जताया स्नेह
राजनीतिक दिग्गजों के अलावा तमिल फिल्म उद्योग (कॉलिवुड) से जुड़े उनके समकालीन और वरिष्ठ अभिनेताओं ने भी उन पर जमकर प्यार बरसाया है। दिग्गज अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने बेहद आत्मीयता से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री और अपनी कला से लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले मेरे प्यारे छोटे भाई विजय को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।Ó
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

