०कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस ने हजारों दर्शकों और खिलाडिय़ों को किया जागरूक
मनेंद्रगढ़,22 जून (आरएनएस) । जिले में नशे एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा रेलवे ग्राउंड, रेलवे कॉलोनी में आयोजित एमएलए कप फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच एवं समापन समारोह के अवसर पर विशेष नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाया गया।पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा (आईपीएस) एवं
पुलिस अधीक्षक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान हजारों दर्शकों, खिलाडिय़ों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्र
वाल तथा विशिष्ट अतिथि संजय शर्मा, कमांडेंट 18वीं बटालियन मनेंद्रगढ़ ने मंच से युवाओं को खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुडऩे की प्रेरणा देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर थाना प्रभारी विवेक पाटले, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक मनीष साहू, थाना स्टाफ, मीडिया प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और नागरिक उपस्थित रहे।मनेंद्रगढ़ जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध जनजागरूकता एवं प्रभावी कार्रवाई का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
०००


