बीजापुर,22 जून (आरएनएस)। जिले में खेती-किसानी का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो तथा किसानों को खाद, बीज, डीजल अथवा अन्य कृषि संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर विश्वदीप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा खेती-किसानी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। किसानों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। उन्होंने जिले के किसानों से अपील की है कि कृषि कार्य से जुड़े खाद बीज एवं डीजल की समस्या होने पर अपने क्षेत्र के एसडीएम से सीधे संपर्क करें।
जिले के विभिन्न अनुभागों के लिए संपर्क नंबर इस प्रकार हैं—
बीजापुर अनुभाग : एसडीएम जागेश्वर कौशल – 9165989716
उसूर अनुभाग : एसडीएम भूपेन्द्र गावरे – 9584603977
भोपालपटनम अनुभाग : एसडीएम यशवंत नाग – 9329781207
भैरमगढ़ अनुभाग : एसडीएम विकास सर्वे – 8305418893
जिला प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि खाद, बीज, डीजल संबंधी किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल संबंधित एसडीएम को दें, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

