लखनऊ 22 जून (आरएनएस )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सोमवार को सोनभद्र के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रवि सिंह यादव ने भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने रवि सिंह यादव को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।अखिलेश यादव ने कहा कि यूरोप के देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में 20 से 24 मई 2026 तक आयोजित 8वीं वल्र्ड क्वान की डो चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर रवि सिंह यादव ने पूरे देश, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और सोनभद्र जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं और खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने बताया कि विश्व स्तरीय इस प्रतियोगिता में 37 देशों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। रवि सिंह यादव उत्तर प्रदेश के पहले क्वान की डो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया है। यह उपलब्धि प्रदेश के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुई है।रवि सिंह यादव इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में थाईलैंड में कांस्य पदक तथा नेपाल में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण रवि सिंह यादव खेल जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन मिलना चाहिए, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम और अधिक रोशन कर सकें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

