रुड़की 22 जून (आरएनएस)। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक पर अचानक हाईटेंशन बिजली की लाइन गिर गई। लाइन गिरते ही ट्रक में भीषण आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में राजमहल होटल के समीप रविवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने देखा कि ट्रक धू-धू कर जल रहा था। जबकि हाईटेंशन लाइन में अभी भी विद्युत बिजली सप्लाई जारी थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

