मथुरा। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज एवं किशोरी रमन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने डैम्पियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क में योग करके लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया। योगाभ्यास की शुरुआत मंगल प्रार्थना से हुई, इसके बाद कैडेट्स को विभिन्न आसनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। कॉलेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन नूतन कुमार ने कैडेट्स को अपने जीवन में योग को अपनाने और दूसरों को भी योग के प्रति प्रोत्साहित करने की शपथ दिलाई। किशोरी रमन इंटर कॉलेज के एनसीसी अधिकारी विशम्भर दयाल साहू ने योग से पूर्व कैडेट्स द्वारा बरते जाने वाली सावधानियों के बारे में बताते हुए कहा कि योगासन से पहले पेट खाली हो,योग की शुरुआत हल्के आसनों से की जाए। इस अवसर पर सार्जेंट मोहित चौधरी एवं नितिन कुमार , भानु प्रताप, चिंटू, भोलेनाथ गोस्वामी, मयंक चौधरी, गुलशन कुमार, कृष्णा, शौर्य पुनैठा, लक्ष्य अग्रवाल, रसखान, कन्हैया, लक्की, शशिकांत, मनोज, एस पी पंकज आदि कैडेट्स उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

