सिग्निफाई का अपनी प्रमुख सीएसआर पहल हर गांव रोशन बना जरिया
प्रयागराज 22 जून (आरएनएस)। ब्राइटरलाइव्स बेटरवल्र्ड विजन के साथ आगे बढ़ते हुए सिग्निफाई ने ग्रामीण समुदायों को सुरक्षित, सशक्त और टिकाऊ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। कंपनी ने अपनी प्रमुख सीएसआर पहल सिग्निफाई हर गांव रोशन के तहत, उत्तर प्रदेश के दुधवा नेशनल पार्क में आयोजित मानव-पशु संघषर्: चुनौतियां और भविष्य की रणनीति कार्यक्रम में इस संकल्प को साझा किया।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण और जंतु उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और राज्य मंत्री के. पी. मलिक मुख्य रूप से शामिल हुए। इनके अलावा, यूपी के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रमुख सचिव (आईएएस) वी. हेकाली झिमोमी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमुरी समेत कई वरिष्ठ नीति-निर्माता, वन अधिकारी, थारू जनजाति के सदस्य और वन्यजीव संरक्षण विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। इन सभी ने जंगलों के किनारे बसे समुदायों के सामने आने वाली उन चुनौतियों पर चर्चा की, जिनके चलते मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बढ़ जाता है।
कार्यक्रम के दौरान सिग्निफाई हर गांव रोशन सीएसआर पहल से जुड़े प्रमुख अपडेट साझा किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने जंगली इलाकों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती चुनौती को रेखांकित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

