आल इंडिया हिमालयन कप फुटबॉल प्रतियोगिता में लेगी भाग
प्रयागराज 22 जून (आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आगामी 25 से 28 जून तक हिमालयन कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए नॉर्दन फूटबाल अकादमी की नयी किट का अनावरण आज डॉ सर्वेश गुप्ता, कैंसर सर्जन, कमला नेहरू हॉस्पिटल एवं जीवन आशा क्लिनिक, सौरभ पाल उद्यमी चन्दन स्वीट हाउस करेली प्रयागराज साथ में अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष, कप्तान हर्षित ओझा एवं उप कप्तान वेदांत त्रिपाठी के हाथो से अनावरण किया एवं टीम की सफलता के लिए शुभकामनायें दी।
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने बताया की अकादमी की अंडर 15 एवं सीनियर टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेगी यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही है जिसमे विभिन्न प्रदेशो से कुल 16 टीम भाग लेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

