प्रयागराज 22 जून (आरएनएस)। विकेटकीपर बल्लेबाज दिव्यांशु पटेल के अर्धशतक (51 रन, 67 गेंद, छह चौके) के दम पर फाफामऊ क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को 34 रन से हराकर वीबीपीएस ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में फाफामऊ क्लब ने 25 ओवर में चार विकेट पर 138 रन (दिव्यांशु पटेल 51, लकी सरोज 20, दीपांश सिंह 18 नाबाद, अंकुश आनंद 1/13) बनाए। जवाब में फ्रेंड्स क्लब की पूरी टीम 21.1 ओवर में 104 रन (आयुष्मान दीक्षित 35, अंकुश आनंद 16, श्रेय कुमार सिंह 11, आदर्श यादव 2/15, लकी सरोज 2/15, सक्षम 2/16, श्रेयांश पाल 2/24) पर सिमट गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

