प्रयागराज 22 जून (आरएनएस)। किशोरी लाल क्लब ने भानु प्रताप स्पोट्र्स क्लब को 9 विकेट से हराकर द्वितीय राममूर्ति त्रिपाठी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। इस जीत में (सचिन यादव 64 रन, 38 गेंद, तीन चौके, सात छक्के एवं तीन विकेट) और अनुराग शुक्ला (32 रन एवं तीन विकेट) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में भानु प्रताप स्पोट्र्स क्लब ने 23 ओवर में 105 रन (आदित्य सिंह 41, अंश कुशवाहा 25, महेश कुमार 19, अनुराग शुक्ला 3/17, सचिन यादव 3/30, साहिल तिवारी 2/15) बनाए।
जवाब में किशोरी लाल क्लब ने 11.5 ओवर में एक विकेट पर 108 रन (सचिन यादव 64 नाबाद, अनुराग शुक्ला 32 नाबाद, आशुतोष प्रताप सिंह 1/11) बना लिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

