संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 22 जून (आरएनएस)। भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में प्रयाग क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए।
इस जीत में शिव गौतम के नाबाद धमाकेदार शतक ( 142 रन, 80 गेंद, 13 चौके व दस छक्के एवं 6 – 0 – 27 – 3 ) लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई हैं।
सोमवार को डीएवी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रयाग क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 205 रन ( सक्षम जैन 48, राघवेंद्र श्रीवास्तव 41, वाहे मिश्र 34, नरहरी दीक्षित 21 नाबाद रन, शिव गौतम 3/27, नितेश यादव 2/13, शिवम सिंह 2/26, गोलू पाल 1/30 ) पर बनाए। जवाब में भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब की टीम 21.4 ओवर में 206 रन ( शिव गौतम 142 नाबाद, नितेश यादव 41 अविजित, राज विश्वकर्मा 18 रन ) पर बना लिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

