कॉकटेल 2 और मां इंटी बंगारम 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इन फिल्मों से पहले भी कुछ फिल्में हैं, जैसे- ‘पेद्दीÓ, ‘है जवानी तो इश्क होना हैÓ, ‘मैं वापस आऊंगाÓ, जो सिनेमाघरों में लगी हुई है।
राम चरण की पेद्दी तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और इसके कलेक्शन में तीसरे संडे को उछाल देखा जा रहा है.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक पेद्दी ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे संडे को 2.82 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ पेद्दी की 18 दिनों की कुल कमाई अब 234.27 करोड़ रुपये हो गई है.
वहीं 12 जून को कई फिल्में रिलीज हुई थीं इनमें इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगाÓ ही दर्शकों का दिल जीत पाई. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 12.25 करोड़ कमाए थे. इसके बाद 8 वें दिन इसका कलेक्शन 1.90 करोड रहा. वहीं 9वें दिन इसने कमाई में तेजी दिखाई और 4.35 करोड़ कमाए.
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मैं वापस आऊंगा ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 5.75 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 10 दिनों की कुल कमाई अब 24.25 करोड़ रुपये हो गई है.
विक्रम भट्ट की हॉन्टेड 3डी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 15.90 करोड़ कमाकर अपना बजट वसूल लिया था. वहीं दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद इसकी कमाई घटी है. इस फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 50 लाख और 9वें दिन भी 50 लाख ही कमाई.अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हॉन्टेड 3डी ने रिलीज के 10वें गिन 55 लाख रुपये कमाए हैं.इसी के साथ इस फिल्म की 10 दिनों की कुल कमाई अब 17.45 करोड़ हो गई है.
इधर वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी है. रिलीज के 16वें दिन इसने 35 लाख रुपये कमाए थे.वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 39 लाख रुपये कमाए थे.इसी के साथ इसकी भारत में 17 दिनों की कुल नेट कमाई अब 50.54 करोड़ रुपये हो गई है.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

