०श्रमिकों के बच्चों हेतु कक्षा 6वीं से 12वीं तक नि:शुल्क अध्ययन का अवसर
कोंडागांव,23 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल (श्रम विभाग) द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्येश्य से संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजनाअंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके तहत् निर्माण श्रमिकों के चयनित मेधावी बच्चों को आवासीय विद्यालयों में कक्षा 06 में प्रवेश दिलाया जा कर कक्षा 12वीं तक की कक्षाओं में नि:शुल्क अध्ययन का अवसर प्रदान किया जाएगा। योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों से 22 जून 2026 से 03 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।श्रम पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार आवेदन हेतु 01 वर्ष पूर्व पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम 02 बच्चे योजना हेतु पात्र होंगे, कक्षा 06 में प्रवेश हेतु बच्चे की आयु 10 वर्ष से 12 वर्ष के मध्य होना चाहिए, विद्यार्थी विगत वर्ष छ0ग0 शासन द्वारा संचालित किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में नियमित रूप से अध्ययन किया हो।आवश्यक दस्तावेज में 01 वर्ष पूर्व निर्माण श्रमिक के रूप पंजीयन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र (श्रमिक का), आधार कार्ड, 5वीं का अंकसूची, वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत् प्रमाण पत्र,इस योजना का आवेदन जिला श्रम पदाधिकारी कार्यालय, श्रम संसाधन केन्द्र जनपद पंचायत, या नजदीकी लोक सेवा केन्द्र या च्वाईस सेंटर के माध्यम से आवेदन करा सकते हैं।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

