भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव की पहल रंग लाई।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर 23 जून (आरएनएस) बस्तर हाई स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए 01 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत की गयी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की पहल पर शहर के जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय (बस्तर हाई स्कूल) के जीर्णोद्धार व विकास कार्य हेतु 1 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत प्राप्त हुई है। विधालय के शताब्दी वर्ष पर विधायक किरण देव की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने राशि की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत होने पर विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का आभार जताया है।विधायक किरण देव ने बताया कि विगत माह पूर्व जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी समारोह आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से विद्यालय के जीर्णोद्धार व उन्नयन कार्य हेतु राशि की मांग की गई थी। इस विद्यालय में बस्तर संभाग के अनेक विद्यर्थियो ने अध्धयन कर आज बहुत बड़े बड़े मुकाम पर पहुंच कर बस्तर का नाम रोशन किया है। जिसके विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए मांग पर प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी ने हमारे मांग पर विद्यालय के विकास हेतु 1 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत किया है। जिसके लिए हम बस्तरवासी व अध्धयनरत छात्रों के ओर से कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा राशि से जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय का बहुत बेहतर रुप से जीर्णोद्धार व विकास कार्य कराए जाएंगे।

