कोण्डागांव,23 जून (आरएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम देउरबाल निवासी सन्तुराम मण्डावी एवं ग्राम करण्डी निवासी रैसिंग मण्डावी ने वन अधिकार पत्र की मांग की, ग्राम उपरमुरवेण्ड निवासी रामदेव नेताम ने रांधा से उपरमुरवेण्ड तक सीसी रोड हेतु आवेदन किया। इसके अलावा विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

