रुद्रपुर 23 जून (आरएनएस)। एक महिला ने अपने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने मीठा खिलाने के बहाने उसे नशीला पदार्थ दिया और बेहोशी की हालत में अपने भाई से उसके साथ दुष्कर्म कराया। शक्तिफार्म क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2024 में अशोकनगर, पीलीभीत निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि ससुराल में पति ने उसे मीठा खिलाकर नशीला पदार्थ दिया। इसके बाद देवर ने उसकी बेहोशी की अवस्था में शारीरिक संबंध बनाए। उसका कहना है कि घटना की जानकारी होने पर उसने पति और सास से शिकायत की, लेकिन सास, ननद और पति ने उसके साथ गाली-गलौज की और चुप रहने व जान से मारने की धमकी दी। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि पुलिस ने पति, देवर, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

