रुद्रपुर(आरएनएस)। पुलिस ने 4.32 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार किया है। बाजार चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल ने बताया कि सोमवार की रात चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 4.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना नाम वार्ड आठ इस्लामनगर निवासी आमिर उर्फ अमीरा बताया। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

