सूरजपुर, 23 जून (आरएनएस)। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में डायल-112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ट्रक में आगजनी के मामले में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 19 जून 2026 की रात डायल-112 में तैनात आरक्षक निशांत टोप्पो को सूचना मिली थी कि ग्राम खजुरी-सेमरसोत मेन रोड पर सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद जब टीम अन्य दो घायलों को लेने दोबारा घटनास्थल पहुंची, तब वहां मौजूद 8 लोगों ने वाहन को रोककर आरक्षक और चालक को घेर लिया।
आरोप है कि आरोपियों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए डायल-112 के आरक्षक और चालक के साथ मारपीट की। मामले में प्रतापपुर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश पैंकरा, प्रकाश पैंकरा उर्फ जीरा, करमसाय पैंकरा, नरेश पैंकरा, शिवसागर पैंकरा, अभय पैंकरा, पारसनाथ पैंकरा और रामकेवल पैंकरा को गिरफ्तार कर लिया।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

