भोपाल, 23 जून आरएनएस।महापौर मालती राय ने निगम की होर्डिंग एवं अतिक्रमण शाखा की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया है कि वर्षा ऋतु में नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी यूनीपोल होर्डिंग संचालकों से स्ट्रेक्चर रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाये और स्ट्रेक्चर रिपोर्ट न देने वालों की अनुमति निरस्त करने की कार्यवाही करें। महापौर श्रीमती राय ने निर्देशित किया कि नाला-नालियों पर से अतिक्रमणों को सख्ती के साथ हटाया जाये ताकि वर्षा ऋतु में पानी का बहाव निर्बाध रूप से सुनिश्चित हो सके। श्रीमती राय ने अन्य अतिक्रमणों पर भी सतत रूप से निगरानी रखने और अतिक्रमणों को तत्काल हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान अपर आयुक्त श्रीमती अंजू अरूण कुमार, उपायुक्त श्री हीरेन्द्र सिंह कुशवाह, महापौर परिषद के सदस्य श्री आनंद अग्रवाल के अलावा होर्डिंग व अतिक्रमण शाखा के अधिकारी मौजूद थे।
महापौर शद्य मालती राय ने मंगलवार को निगम मुख्यालय अटल भवन के सभाकक्ष में निगम की होर्डिंग शाखा एवं अतिक्रमण शाखा की बैठक आहूत कर उक्त शाखाओं के कार्य की समीक्षा की। राय ने वर्षा ऋतु में तेज आंधी के चलते नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत होर्डिंग शाखा द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की। महापौर श्रीमती राय ने निर्देशित किया कि शहर में विज्ञापन प्रचारित करने हेतु यूनीपोल/होर्डिंग संचालकों को अनुमति प्रदान की गई है उन संचालकों से सभी यूनीपोल व होर्डिंग्स की स्ट्रेक्चर रिपोर्ट प्राप्त करने की कार्यवाही करें। महापौर श्रीमती राय ने कहा कि संचालकों को इस हेतु नोटिस किये जाएं और नोटिस जारी होने के बाद भी स्ट्रेक्चर रिर्पोट न देने वालों की अनुमतियां निरस्त करने की कार्यवाही की जाये। महापौर ने अतिक्रमण प्रभारियों को भी निर्देशित किया कि संपूर्ण शहर में नाला-नालियों पर से अतिक्रमणों को सख्ती के साथ हटाया जाये ताकि वर्षा ऋतु में पानी की निकासी निर्बाध रूप से सुनिश्चित हो सके। महापौर श्रीमती राय ने निर्देशित किया कि सभी अतिक्रमण प्रभारी अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में सतत रूप से निगरानी रखें और कहीं भी अतिक्रमण/अवैध निर्माण न होने दे और यदि कहीं अतिक्रमण पाया जाये तो उसे तत्काल हटाने की कार्यवाही भी करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

