सुपरस्टार रजनीकांत इस साल दर्शकों को बहुप्रतीक्षित फिल्म जेलर 2 का तोहफा देने वाले हैं। कुछ दिनों पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस परियोजना से ऋतिक रोशन भी जुड़ गए हैं। बताया गया था कि वह फिल्म में एक कैमियो का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे, जिसने लोगों को उत्साहित कर दिया। अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसने ऋतिक के जेलर 2 से जुडऩे की अटकलों को हवा दे दी।
सोशल मीडिया पर आई तस्वीर में, ऋतिक को कुछ पायलेट के साथ में हवाई अड्डे पर देखा जा सकता है। कैप्शन में बताया गया कि अभिनेता चेन्नई पहुंच गए हैं। वह जेलर 2 में अपने कैमियो की शूटिंग के लिए शहर में हो सकते हैं। इस घटनाक्रम ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है, खासकर इसलिए क्योंकि फिल्म में उनके जुड़ाव की चर्चा काफी समय से चल रही है। हालांकि टीम ने आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की है।
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही जेलर 2, साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर का सीक्वल है। इसमें रजनीकांत को अपना चर्चित किरदार मुथुवेल पांडियन दोबारा से दोहराते हुए देखा जाएगा। सीक्वल से उम्मीद है कि यह पहली फिल्म की घटनाओं के बाद की कहानी को आगे बढ़ाएगा। फिल्म में रजनीकांत के अलावा, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, सूर्या और सूरज वेंजारामूडु भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मोहनलाल और शिव राजकुमार कैमियो करते दिखाई देंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

