टीवीएफ की पंचायत सबसे पसंदीदा सीरीज में से एक है. इसके हर एक एपिसोड ने अपनी दिलचस्प और शानदार कहानी से दर्शकों को बांधे रखा है. हाल ही में एक समिट के दौरान, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और अशोक पाठक ने सीरीज के इस सबसे बहुप्रतीक्षित अगले चैप्टर पर खुलकर बात की. पूर्व विपक्ष के दोबारा सत्ता में आने के बाद फुलेरा के बदलते समीकरणों पर रोशनी डालते हुए, एक्टर्स ने यह हिंट दिया कि आगे गांव में क्या होने वाला है.
कहानी के बड़े राज छिपाकर रखते हुए, उन्होंने इशारा किया कि पंचायत सीजन 5 कहानी में एक नया मोड़ लेकर आएगा, जो पिछले सीजन्स के मुकाबले एक बिल्कुल अलग और मजेदार अनुभव देने का वादा करता है.
बनराकस (भूषण) का रोल निभाने वाले दुर्गेश कुमार, जिन्होंने बृज भूषण और मंजू देवी को हराकर ग्राम पंचायत पर सफलतापूर्वक कब्जा कर लिया है, पंचायत 5 के प्लॉट पर बात करते दिखे. हालांकि, उन्होंने कहा, ऐसे तो नहीं बता सकते, वरना ऑडियंस का कॉमिक टाइमिंग खराब हो जाएगा। लेकिन, इस बार भी आनंद आने वाला है.
दुर्गेश की बात को दोहराते हुए, अशोक पाठक उर्फ बिनोड ने शेयर किया, मज़ा आएगा। इस बार का सीजन कुछ अलग, हटके होगा. रोमांच ज़्यादा होने वाला है. पंचायत सीजन 4 एक बेहद दिलचस्प मोड़ (क्लिफहैंगर) पर खत्म हुआ था, जिसने दर्शकों को यह जानने के लिए बेताब छोड़ दिया कि नए चुने हुए नेतृत्व में आखिरकार फुलेरा की कमान कौन संभालेगा.
गांव के अगले उप-प्रधान की पहचान अभी भी रहस्य के घेरे में है, ऐसे में आने वाले सीजन से यह सस्पेंस खुलने और फुलेरा के राजनीतिक समीकरणों के सामने आने की उम्मीद है. जब इस बारे में पूछा गया, तो फुलेरा की नई प्रधान, क्रांति देवी का रोल निभाने वाली सुनीता राजवार ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, घर की बात, घर में ही रहेगी. वो हम आपको स्टेज पे नहीं बताएंगे। हमारे राइटर्स हैं जिन्होंने बहुत अच्छा लिखा हुआ है.
सीजन 1 से लेके सीजन 5 तक मेंटेन करना, गांव की सरलता भी मेंटेन करना, मसाला भी मेंटेन करना. उनकी लिखावट और हम कलाकारों की कारीगरी एक साथ स्क्रीन पे देखने में मजा आएगा. अभी बता देंगे तो मज़ा खत्म हो जाएगा.
पंचायत के एक्टर्स ने शो के अगले सीजन के लिए उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है. हालांकि पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट का खुलासा होना अभी बाकी है, लेकिन अमेजऩ प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि नए एपिसोड इसी महीने से स्ट्रीम होना शुरू हो जाएंगे.
इसके अलावा, पंचायत को न केवल दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2025, आईफा डिजिटल अवार्ड्स 2025 (पहला एडिशन) और आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स 2026 जैसे कई पुरस्कार मिले हैं, बल्कि यह सोशल मीडिया पर भी एक वायरल सनसनी बन चुका है. असल में, इसने एंटरटेनमेंट की दुनिया को जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक जैसे कुछ बेहतरीन एक्टर्स से रूबरू कराया है.
साल 2020 में पहली बार लॉन्च हुई पंचायत, ग्रामीण भारत के अपने असली चित्रण और एक गांव के पंचायत सचिव के रूप में काम करने वाले इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के इर्द-गिर्द बुनी गई रिलेटेबल कहानी की वजह से बहुत जल्द लोगों की पसंदीदा बन गई. पिछले कुछ सालों में, इस सीरीज ने अपनी सादगी, ह्यूमर और इमोशनल डेप्थ (भावनात्मक गहराई) के लिए क्रिटिक्स से खूब तारीफें बटोरी हैं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

