जशपुरनगर, 24 जून (आरएनएस)। जिले में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 24 जून को जिले में औसतन 56.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि 1 जून से 24 जून 2026 तक कुल 501.3 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। यह बीते 10 वर्षों में 24 जून तक होने वाली 1164.2 मिमी सामान्य औसत वर्षा का 43.1 प्रतिशत है। लगातार हो रही बारिश से किसानों को खरीफ सीजन की खेती के लिए राहत मिली है और खेतों में बोआई की गतिविधियां तेज होने लगी हैं।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा में मनोरा सबसे आगे रहा, जहां 82.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा जशपुर में 56.1 मिमी, कुनकुरी में 72.1 मिमी, दुलदुला में 32.1 मिमी, फरसाबहार में 35.1 मिमी, बगीचा में 24.3 मिमी, काँसाबेल में 71.5 मिमी, पत्थलगांव में 52.5 मिमी, सन्ना में 42.1 मिमी तथा बागबहार में 33.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं, 24 जून को सबसे अधिक 14.0 मिमी वर्षा पत्थलगांव तहसील में दर्ज की गई। मौसम विभाग और प्रशासन की नजर आगामी दिनों की वर्षा पर बनी हुई है, क्योंकि अच्छी बारिश खरीफ फसलों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
बंछोर
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

