बलौदाबाजार, 24 जून (आरएनएस)। जिले में एक महिला शिक्षिका की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। किराए के मकान में फांसी लगाकर जान देने वाली शिक्षिका द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट और कमरे की दीवार पर लिखे गए संदेश ने मामले की जांच को नई दिशा दी। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतिका जिले के एक शासकीय विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी और बलौदाबाजार में किराए के मकान में रहती थी। इसी दौरान उसकी पहचान पड़ोस में रहने वाले अभिषेक कुमार जायसवाल से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हुए। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक संबंध बनाए, जिससे शिक्षिका गर्भवती हो गई। जांच के अनुसार, जब शिक्षिका ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने कथित तौर पर अपने वादे से पीछे हटना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। पुलिस का कहना है कि लगातार मानसिक प्रताडऩा और तनाव के कारण शिक्षिका ने 22 जून को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतिका ने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर अभिषेक जायसवाल को जिम्मेदार ठहराया। इतना ही नहीं, कमरे की दीवार पर भी अंग्रेजी में आरोपी का नाम लिखकर उसे अपनी मौत का कारण बताया गया था। इन अहम साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

