० मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 1.01 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति
० सीसी रोड, नाली, रंगमंच एवं शेड निर्माण से ग्रामीण सुविधाएं होंगी मजबूत
मुंगेली, 24 जून (आरएनएस)। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव के प्रयासों से लोरमी विधानसभा क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत 1.1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि से विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।
स्वीकृत कार्यों में सीसी रोड, नाली, रंगमंच एवं शेड निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गांवों की मूलभूत संरचना और अधिक मजबूत होगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि गांवों तक विकास पहुंचाना और जनसुविधाओं का विस्तार करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इन स्वीकृत कार्यों से लोरमी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास की नई संभावनाएं विकसित होंगी। ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

