धमतरी, 24 जून (आरएनएस)। धमतरी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 पौवा देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी सहित कुल 33 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिलेभर में आबकारी अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम पुरी की ओर अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहा है।
सूचना मिलते ही थाना अर्जुनी पुलिस की टीम ने ग्राम पुरी मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को रोका। जांच के दौरान आरोपी अपनी जूपिटर स्कूटी में दो थैलों के जरिए अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 100 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 18 लीटर तथा अनुमानित कीमत 8 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं परिवहन में प्रयुक्त सिल्वर रंग की जूपिटर स्कूटी (क्रमांक ष्टत्र 04 ॥ङ्ख 0268) जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये है, उसे भी जब्त कर लिया गया। इस प्रकार कुल 33 हजार रुपये का मशरूका पुलिस ने बरामद किया।
पुलिस ने आरोपी शेखर साहू (28 वर्ष), पिता परमेश्वर साहू, निवासी ग्राम हंकारा, थाना कुरूद, जिला धमतरी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
धमतरी पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध आगे भी लगातार सघन अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

