जशपुरनगर, 24 जून (आरएनएस)। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा 02 जुलाई से 04 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के शासकीय प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे अनुसूचित जनजातियों के लिए लागू संवैधानिक सुरक्षा उपायों, कल्याण एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगी।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार के छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक 03 जुलाई 2026 को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अनुसूचित जनजातियों के हित में संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं संवैधानिक प्रावधानों के पालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

