दुर्गं, 24 जून (आरएनएस)। दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना नंदिनी नगर पुलिस ने ग्राम मेड़ेसरा में अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 पौवा शराब जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 जून को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मेड़ेसरा स्थित पानी टंकी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर थाना नंदिनी नगर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामजी लोधी (67 वर्ष) निवासी ग्राम मेड़ेसरा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 25 पौवा देशी मदिरा तथा 10 पौवा अंग्रेजी मदिरा बरामद हुई। जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत 3,700 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 205/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से शराब का संग्रहण एवं बिक्री कर रहा था। यह कार्रवाई ग्राम मेड़ेसरा के पानी टंकी के पास की गई।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, गांजा, अन्य मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध अभियान के लिए 1933 हेल्पलाइन पर भी सूचना दी जा सकती है। पुलिस ने कहा है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

